देश की खबरें | जरांगे को अस्पताल से छुट्टी मिली, कहा - दशहरा रैली की तैयारी करूंगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
छत्रपति संभाजीनगर, तीन अक्टूबर मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह बीड में भव्य दशहरा रैली की तैयारियों में जुट जाएंगे।
जरांगे ने मराठा समुदाय के लिए कुनबी श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग को लेकर पड़ोसी जालना जिले के अंतरवाली सराटी में भूख हड़ताल की थी। भूख हड़ताल के बाद उनकी तबियत बिगड़ गयी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं बीड के नारायणगढ़ में दशहरा रैली की तैयारियों में लग जाऊंगा। यह भव्य होगी और राज्य भर से लोग इसमें शामिल होंगे। हम रैली में आने वाले लोगों के लिए बीड में कई हॉल बुक करेंगे। यह रैली जनता की मांग पर हमारी एकता दिखाने के लिए आयोजित की जा रही है। इस संबंध में कोई राजनीतिक निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए।"
जरांगे ने कहा कि उन्होंने नवंबर में होने वाले संभावित विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार उतारने पर कोई निर्णय नहीं लिया है।
लेकिन उन्होंने दोहराया कि मराठा आरक्षण आंदोलन का विरोध करने वालों को "जीवन भर का नुकसान" झेलना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

