जापान की एक शोध कंपनी द्वारा कराया गया यह सर्वे क्योदो समाचार एजेंसी ने जारी किया है। इसके अनुसार 27.8 प्रतिशत कंपनियां चाहती हैं कि इन खेलों को रद्द कर देना चाहिए जबकि 25.8 कंपनियों का मत है कि इन्हें फिर से स्थगित कर देना चाहिए।
ओलंपिक का आयोजन पहले इस साल होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इन्हें एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया।
जापान के ओलंपिक आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा है कि अगर अगले साल ओलंपिक का आयोजन नहीं हो पाता है तो इन्हें रद्द कर दिया जाएगा।
सर्वे में 46.2 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि वे चाहते हैं कि खेलों का किसी भी रूप में आयोजन होना चाहिए और इनकी शुरुआत 23 जुलाई 2021 को ही होनी चाहिए।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: रविचंद्रन अश्विन दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने के लिए रवाना हुए दिल्ली, देखें तस्वीर.
क्योदो ने कहा कि तोक्यो शोको रिसर्च ने यह सर्वे कराया और इसमें 12,857 कंपनियों ने हिस्सा लिया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY