देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के नये उपराज्यपाल सिन्हा को भाजपा नेताओं ने बताया कुशल प्रशासक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को एक कुशल प्रशासक बताते हुए भाजपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को विश्वास व्यक्त किया कि जम्मू-कश्मीर के नये उपराज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति से केंद्र शासित प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को एक कुशल प्रशासक बताते हुए भाजपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को विश्वास व्यक्त किया कि जम्मू-कश्मीर के नये उपराज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति से केंद्र शासित प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

भाजपा महासचिव राम माधव ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एक विनम्र, विद्वान और अनुभवी नेता, जिसके पास मंत्री के रूप में ढेर सारा प्रशासनिक अनुभव है, जम्मू एवं कश्मीर का प्रशासनिक मुखिया होगा। जम्मू-कश्मीर नए जोश के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।’’

यह भी पढ़े | Gold Loan: अब सोना देने पर मिलेगा कुल कीमत के 90% तक का कर्ज, कोरोना संकट के कारण आरबीआई ने लिया फैसला.

जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों के मामलों में माधव को भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल किया जाता है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद सिन्हा की इस पद पर नियुक्ति हुई है।

यह भी पढ़े | Sushma Swaraj Death Anniversary: सुषमा स्वराज की पहली पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कही ये बात.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिन्हा को राष्ट्र सेवा हेतु समर्पित जननेता, कुशल प्रशासक व संगठनकर्ता बताया और नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में विकास के नए मानक स्थापित होंगे। मेरी शुभकामनाएं!’’

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र संघ का अध्यक्ष बनने के साथ ही 1982 से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले सिन्हा तीन बार लोकसभा के सदस्य चुने गए। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में वह रेल राज्य मंत्री रहे और बाद में उन्हें संचार मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार भी सौंपा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\