देश की खबरें | जम्मू कश्मीर विद्यार्थी निकाय ने पंजाब सरकार से सेमेस्टर फीस की तारीख बढ़वाने का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन ने यह दावा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से दखल का अनुरोध किया है कि राज्य में कई शिक्षण संस्थान कोरोना वायरस संकट के दौरान सेमेस्टर फीस के भुगतान के लिए दबाव बना रहे हैं।

जियो

चंडीगढ़, दो जून जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन ने यह दावा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से दखल का अनुरोध किया है कि राज्य में कई शिक्षण संस्थान कोरोना वायरस संकट के दौरान सेमेस्टर फीस के भुगतान के लिए दबाव बना रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में जेएंडके स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने दावा किया कि कई महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय कश्मीरी विद्यार्थियों से सेमेस्टर फीस का भुगतान करने और ऑनलाइन कक्षांओ में शामिल होने के लिए कह रहे हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में 41 नए मरीज पाए गए: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसोसिएशन के प्रवक्ता नासिर खुहमारी ने लिखा, ‘‘ यह बेतुका ही नहीं बल्कि स्तब्धतकारी है कि पंजाब के कई महाविद्यालय और विश्वविद्यालय लगातार विद्यार्थियों को कुछ दिनों में फीस जमा करने के लिए कह रहे हैं जो इस वर्तमान संकट के चलते संभव नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि घाटी में 4 जी सेवाओं पर रोक के कारण कश्मीरी विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षा एवं परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' से पहले मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश, NDRF की टीम हुई मुस्तैद.

पत्र के अनुसार एसोसिएशन को विद्यार्थियों से कई कॉल मिले हैं जिनमें कहा गया है कि महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय उनपर ऑनलाइन फीस भुगतान के लिए दबाव बना रहे हैं।

खुहमारी ने लिखा, ‘‘ हम आपसे मानवीय आधार पर इस मुद्दे का समाधान करने के लिए तत्काल कदम उठाने तथा महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को फीस जमा करने की तारीख बढ़ाने और विद्यार्थियों को ढील देने का अनुरोध करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\