देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार में शामिल आरोपियों के घरों पर छापेमारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों को गैरकानूनी और हिंसक गतिविधियों के लिए उकसाने के उद्देश्य से दुर्भावनापूर्ण एवं राष्ट्रविरोधी दुष्प्रचार करने में कथित रूप से शामिल संदिग्धों के खिलाफ जांच के तहत श्रीनगर में कई स्थानों पर छापे मारे।
श्रीनगर, 30 नवंबर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों को गैरकानूनी और हिंसक गतिविधियों के लिए उकसाने के उद्देश्य से दुर्भावनापूर्ण एवं राष्ट्रविरोधी दुष्प्रचार करने में कथित रूप से शामिल संदिग्धों के खिलाफ जांच के तहत श्रीनगर में कई स्थानों पर छापे मारे।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि शेरगढ़ी थाने में गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम की धारा 13 के तहत दर्ज एक मामले में श्रीनगर शहर के बटमालू और एचएमटी इलाकों में छापे मारे गए।
अधिकारी ने बताया कि उन कुछ व्यक्तियों के खिलाफ जांच जारी है, जो विरोधियों के इशारे पर "लोगों को गैरकानूनी व हिंसक गतिविधियों के लिए भड़काने के लिए झूठी सूचनाएं फैलाने में शामिल थे।’’
उन्होंने बताया कि श्रीनगर जिला पुलिस ने एनआईए अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद बोनपोरा, बटमालू के रहने वाले ओबैस रियाज डार और एचएमटी, जैनाकोट के निवासी साहिल अहमद भट के घरों पर छापा मारा।
प्रवक्ता ने कहा कि छापेमारी के दौरान अपराध में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये गये।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रकार के मामलों में शामिल और संदिग्धों के घरों पर छापे मारे जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

