देश की खबरें | जम्मू कश्मीर कांग्रेस ने पाक की ओर से
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, दो दिसंबर जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस ने एक दिन पहले सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वाले बीएसएफ अधिकारी को बुधवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि केंद्र सरकार को सीमा पार से "बढ़ते हमलों" के जवाब में और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

राजौरी सेक्टर में मंगलवार को अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की गोलाबारी में बीएसएफ के उपनिरीक्षक पाओतिंसत गुइते शहीद हो गए थे। 11 नवंबर से सीमापार से की गई गोलाबारी में भारत की तरफ यह 16वीं जान गई है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों और केंद्र के बीच वार्ता से पहले कांग्रेस ने की तीन मांगे, रणदीप सुरजेवाला बोले-फिर पूर्वाग्रह छोड़ खुले मन से बात करे!.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने पाकिस्तान की ओर से बढ़ती गोलाबारी और भारत की तरफ जानहानि पर चिंता जाहिर की।

उन्होंने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन करने के लिए पाकिस्तान की निंदा की।

यह भी पढ़े | CCTV in All Police Stations: सुप्रीम कोर्ट ने सभी पुलिस थानों और जांच एजेंसियों को CCTV कैमरे लगाने के दिए निर्देश.

शर्मा ने कहा, " हम उन बहादूर अधिकारियों को सलाम करते हैं जो अपनी मातृभूमि की रक्षा करने में पाकिस्तानी गोलाबारी के शिकार हुए। सीमा सुरक्षा का सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)