एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन पर की गोलीबारी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन पर शुक्रवार रात गोलीबारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन पर की गोलीबारी
BSF | Credit- ANI

सांबा/जम्मू,11 मई : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन पर शुक्रवार रात गोलीबारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बीएसएफ के जवानों ने देर रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की आवाजाही देखी और लगभग 24 गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि ड्रोन वापस पाकिस्तान की सीमा में चला गया. यह भी पढ़ें :Giriraj Singh’s Reaction to Nana Patole’s Statement: गिरिराज सिंह की नाना पटोले के बयान पर प्रतिक्रया, बोले- कांग्रेस पाकिस्तान से अपनी पार्टी का शुद्धिकरण करा ले

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार सुबह रामगढ़ सेक्टर के नारायणपुर में तलाशी अभियान शुरू किया गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन ने कहीं कोई हथियार या मादक पदार्थ तो नहीं गिराए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).