देश की खबरें | जम्मू कश्मीर प्रशासन शांति व प्रगति के नए युग के लिए पांच सिद्धांतों पर दे रहा ध्यान: उपराज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि उनका प्रशासन केंद्रशासित प्रदेश में शांति एवं विकास का नया युग लाने के लिए शासन में पारदर्शिता और रोजगार के अवसर उत्पन्न करने सहित पांच सिद्धांतों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 22 अगस्त जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि उनका प्रशासन केंद्रशासित प्रदेश में शांति एवं विकास का नया युग लाने के लिए शासन में पारदर्शिता और रोजगार के अवसर उत्पन्न करने सहित पांच सिद्धांतों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

सिन्हा पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों से बात कर रहे थे जिन्होंने उनसे अलग-अलग मुलाकात की।

यह भी पढ़े | COVID-19 Tracker Worldometer: भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के पार, 2.2 मिलियन से अधिक लोग हुए रिकवर.

उपराज्यपाल ने इन लोगों को वास्तविक शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध समाधान करने का आश्वासन दिया।

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘हम जम्मू कश्मीर में शांति और विकास का नया युग लाने के लिए पांच सिद्धांतों-शासन में पारदर्शिता, जमीनी स्तर के लोकतंत्र को मजबूत बनाने, लोक कल्याण, तीव्र विकास और रोजगार के अवसर उत्पन्न करने पर ध्यान दे रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Punjab Minister Sukhjinder Singh Randhawa Corona Positive: पंजाब सरकार में मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा कोरोना पॉजिटिव सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी.

उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन समावेशी वृद्धि और लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्व मंत्रियों-सुखनंदन चौधरी और लाल सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्यों-विक्रम रंधावा, सुरिंदर चौधरी और सुरिंदर अंबरदार तथा पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने सिन्हा से मुलाकात की और लोक महत्व के कई मुद्दों पर चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज