देश की खबरें | जामिया नगर हिंसा मामला: घटनाओं का कालक्रम

नयी दिल्ली, चार फरवरी जामिया नगर हिंसा मामले में घटनाक्रम इस प्रकार है जिसमें छात्र कार्यकर्ता शरजील इमाम और आसिफ इकबाल तन्हा सहित 11 लोगों को शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने आरोप मुक्त कर दिया।

दिसंबर 2019 : दिल्ली के जामिया नगर में 13 दिसंबर को हिंसा भड़कने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

21 अप्रैल, 2020 : मोहम्मद इलियास के खिलाफ पूरक आरोपपत्र के साथ आरोपपत्र दाखिल किया गया था।

12 जनवरी, 2021 : 11 आरोपियों- शरजील इमाम, आसिफ इकबाल तन्हा, सफूरा जरगर, मोहम्मद कासिम, महमूद अनवर, शहजर रजा खान, मोहम्मद अबुजार, मोहम्मद शोएब, उमैर अहमद, बिलाल नदीम और चंदा यादव के खिलाफ दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया गया था।

1 फरवरी, 2023 : आरोपों पर दलीलें जारी रखने के दौरान, पुलिस ने यह साबित करने के लिए तीसरा पूरक आरोपपत्र दायर किया कि गवाहों ने तस्वीरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की है।

4 फरवरी, 2023 : अदालत ने मोहम्मद इलियास को छोड़कर सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

10 अप्रैल, 2023 : अदालत इलियास के खिलाफ आरोप तय करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)