देश की खबरें | जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने मोटे अनाज के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यशाला आयोजित किया

नयी दिल्ली, दो फरवरी जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने मोटे अनाज पर आधारित व्यंजनों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोटे अनाज के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर किया गया।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र ने मोटे अनाज के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके उत्पादन और खपत को बढ़ाने के लिए वर्ष 2023 को 'अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष' के रूप में नामित किया है।

पर्यटन और आतिथ्य प्रबंधन विभाग और प्रबंध अध्ययन विभाग, जेएमआई द्वारा सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन और आतिथ्य प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ सारा हुसैन ने कहा कि भारत को मोटे अनाज को बढ़ावा देने में अग्रणी रहने पर गर्व है। उन्होंने कहा इसकी खपत अधिक पोषण और स्वस्थ जीवन शैली देती है।

कार्यशाला के दौरान सभी व्यंजन मोटे अनाज से तैयार किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)