एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कनाडा की अपनी समकक्ष मिलेनी जोली से टेलीफोन पर बातचीत की और इस दौरान स्वतंत्रता के दुरूपयोग तथा कट्टरपंथ के खतरों के बारे में चर्चा की ।

देश की खबरें | जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

नयी दिल्ली, एक जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कनाडा की अपनी समकक्ष मिलेनी जोली से टेलीफोन पर बातचीत की और इस दौरान स्वतंत्रता के दुरूपयोग तथा कट्टरपंथ के खतरों के बारे में चर्चा की ।

दोनों विदेश मंत्रियों ने हिन्द प्रशांत और यूक्रेन संघर्ष के वैश्विक प्रभाव तथा द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर भी चर्चा की ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ कनाडा की विदेश मंत्री मिलेनी जोली के साथ सघन बातचीत की । हमारे राजनीतिक एवं आर्थिक सम्पर्को का विस्तार करने तथा सांस्कृतिक एवं सामुदायिक सम्पर्को के बारे में भी चर्चा की । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने स्वतंत्रता के दुरूपयोग एवं कट्टरपंथ के खतरों के बारे में भी विचार विमर्श किया । ’’

गौरतलब है कि भारत, कनाडा से संचालित कुछ खालिस्तानी तत्वों और उनके भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर चिंतित रहा है ।

जयशंकर ने कहा, ‘‘ हिन्द प्रशांत और यूक्रेन संघर्ष के वैश्विक प्रभावों के बारे में विचारों का आदान प्रदान किया । राष्ट्रमंडल सहित बहुस्तरीय सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की ।’’

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2022 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).