देश की खबरें | जयशंकर ने आईएफएस दिवस पर ‘विदेश मंत्रालय टीम’ को दी बधाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘विदेश मंत्रालय टीम’ को भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) दिवस की बधाई देते हुए शुक्रवार को कहा कि खासकर कोविड-19 संकट के बीच उनका समर्पण और परिश्रम सराहनीय है।
नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘विदेश मंत्रालय टीम’ को भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) दिवस की बधाई देते हुए शुक्रवार को कहा कि खासकर कोविड-19 संकट के बीच उनका समर्पण और परिश्रम सराहनीय है।
जयशंकर ने कहा कि उन्हें भारत और उसके हितों को लेकर वैश्विक समझ बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
यह भी पढ़े | Rajasthan Shocker: भू माफिया ने पुजारी को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत- मुख्य आरोपी गिरफ्तार.
जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय विदेश सेवा दिवस पर मैं विदेश मंत्रालय टीम को शुभकामनाएं देता हूं। हमने हर चुनौती का सामना किया है, मौजूदा चुनौतियों में हमें और बेहतर काम करना होगा। खासकर, कोविड-19 संकट में आपका समर्पण एवं परिश्रम सराहनीय है। डिजिटल माध्यम से कूटनीति के अनुरूप हमारा ढलना प्रशंसनीय है।’’
उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘हमें भारत और उसके हितों को लेकर वैश्विक समझ बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए।’’
भारत में रूस के राजदूत निकोलाय कुदाशेव ने इस अवसर पर भारतीय राजनयिकों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ देश की सेवा कर रहे भारतीय राजनयिकों को भारतीय विदेश सेवा दिवस की बधाई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)