देश की खबरें | जयराम ठाकुर ने उप सचिव के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद स्वयं को पृथक किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके कार्यालय के एक उप सचिव के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद वह स्वयं को पृथक कर रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 22 जुलाई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके कार्यालय के एक उप सचिव के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद वह स्वयं को पृथक कर रहे हैं।

ठाकुर ने अपने कार्यालय से अपने आवास के लिए निकलने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रोटोकॉल के तहत मैं स्वयं पृथक होने जा रहा हूं।’’

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Bypolls 2020: पूर्व सीएम कमलनाथ ने चुनाव आयोग को पत्र लिख बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की.

ठाकुर ने इसके बाद स्वयं को यहां ओकवर स्थित अपने सरकारी आवास में पृथक कर लिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 जांच के लिए मुख्यमंत्री का नमूना जल्द लिया जाएगा।

यह भी पढ़े | कोरोना के मिजोरम में अब तक 317 मामले आए सामने: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ठाकुर ने कहा कि उप सचिव के सम्पर्क में आये अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के नमूने प्रोटोकॉल के तहत जांच के लिए एकत्रित किये जाएंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम अगले आदेश तक रद्द कर दिये गए हैं।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\