एजेंसी न्यूज

Jaipur Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया

जयपुर में एक नाबालिग का कथित तौर पर अपहरण के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है और इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कथित घटना शुक्रवार रात की है जब पीड़िता घर के बाहर सैर कर रही थी, तभी मोहन लाल और राजू नामक दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया.

Jaipur Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया
(Photo Credit : X)

जयपुर, 13 जनवरी : जयपुर में एक नाबालिग का कथित तौर पर अपहरण के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है और इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कथित घटना शुक्रवार रात की है जब पीड़िता घर के बाहर सैर कर रही थी, तभी मोहन लाल और राजू नामक दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया.

पुलिस उपाधीक्षक अनूप सिंह ने बताया, ‘‘दोनों उसे जबरन दोपहिया वाहन पर बैठाकर बिसनगढ़-मनोहरपुर इलाके में अपने आवास पर ले गये, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया.’’ पुलिस के अनुसार शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कथित दुष्कर्म की वारदात को मोहन लाल ने अंजाम दिया जबकि राजू ने पीड़िता का अपहरण करने में मोहन की मदद की. यह भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन को ED का पत्र, पूछा- समन पर उपस्थित क्यों नहीं हो रहे?

सिंह ने बताया कि पीड़िता और उसके पिता की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय जांच कराई गई है और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).