अमरावती, 11 जून आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने सरकारी स्कूलों के छात्रों को आधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए एक उच्च स्तरीय कार्य समूह का गठन किया है।
इस समूह में शीर्ष तकनीकी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
इस समूह में माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, वेब सर्विस, इंटेल, गूगल, नैसकॉम और नीति आयोग के अधिकारी शामिल होंगे। इस कार्यकारी समूह को स्कूलों में पाठ्यक्रम, बुनियादी ढांचे, संसाधन, सामग्री और प्रयोगशालाओं को अंतिम रूप देने का काम सौंपा गया है।
रविवार को राज्य सरकार द्वारा साझा की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘कार्य समूह को 15 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।’’
इसमें कहा गया है कि स्कूल संरचना आयुक्त को इस समूह का संयोजक बनाया गया है।
इसके अनुसार आंध्र प्रदेश सरकार चाहती है कि सरकारी स्कूलों के छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ नौकरियां हासिल करने के लिए आधुनिक ज्ञान हासिल करें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY