देश की खबरें | जैकलीन फर्नांडीज ने विदेश जाने की अनुमति के लिए दायर याचिका वापस ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. धनशोधन मामले में आरोपी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने विदेश जाने की अनुमति के लिए दिल्ली की एक अदालत में दायर याचिका बृहस्पतिवार को वापस ले ली।
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर धनशोधन मामले में आरोपी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने विदेश जाने की अनुमति के लिए दिल्ली की एक अदालत में दायर याचिका बृहस्पतिवार को वापस ले ली।
न्यायाधीश ने कहा पहले आरोप तय होने चाहिए, जिसके बाद अभिनेत्री ने अदालत को अपने निर्णय के बारे में बताया।
न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आप याचिका वापस ले सकती हैं और पहले आरोप तय होने चाहिए। वरना मैं एक न्यायिक आदेश पारित करूंगा।’’
इसके बाद अभिनेत्री ने अपने वकीलों के साथ विचार-विमर्श किया और अदालत को बताया कि वह “फिलहाल” अपनी याचिका वापस ले रही हैं।
सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अगर वह विदेश जाती हैं, तो हो सकता है कि वापस न लौटें।
ईडी ने कहा, ‘‘वह विदेशी नागरिक हैं। भले ही यहां उनका करियर है, लेकिन वह कहीं और (भी) अपना करियर बना सकती हैं।’’
याचिका वापस लेने से पहले अभिनेत्री ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान उन्हें पहले विदेश यात्रा की अनुमति दी गई थी।
उन्होंने कहा कि ईडी ने उनकी याचिका का विरोध किया था, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसकी अनुमति दे दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

