जरुरी जानकारी | आईटीसी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में नौ प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3,926 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड को वित्त वर्ष 2019-20 की मार्च तिमाही में एकीकृत आधार पर 3,926.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। यह साल भर पहले की इसी तिमाही की तुलना में 9.28 प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, 26 जून विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड को वित्त वर्ष 2019-20 की मार्च तिमाही में एकीकृत आधार पर 3,926.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। यह साल भर पहले की इसी तिमाही की तुलना में 9.28 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में उसे 3,592.80 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.

हालांकि, आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 4.93 प्रतिशत कम होकर 12,560.64 करोड़ रुपये पर आ गया। साल भर पहले यह 13,212.19 करोड़ रुपये रहा था।

इस दौरान कंपनी का कुल व्यय भी साल भर पहले के 8,760.36 करोड़ रुपये से 3.14 प्रतिशत कम होकर 8,484.93 करोड़ रुपये रह गया।

यह भी पढ़े | PAN-Aadhaar Linking Deadline: पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख अब 31 मार्च 2021, टैक्सपेयर्स को भी मिली राहत.

शुक्रवार को बीएसई में आईटीसी का शेयर 3.54 प्रतिशत गिरकर 195.10 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\