जरुरी जानकारी | आईटीसी पूर्वी राज्यों में फैलायेगी अपनी ई-चौपाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईटीसी लिमिटेड के 10,000 करोड़ रुपये के कृषि आपूर्ति श्रृंखला परियोजना के दायरे से अब तक बाहर रहने वाले पश्चिम बंगाल और पूर्वी राज्य भविष्य में लाभान्वित हो सकते हैं। उन्हें यह लाभ आईटीसी लिमिटेड की ई-चौपाल 4.0 परियोजना से मिल सकता है।
कोलकाता, आठ सितंबर आईटीसी लिमिटेड के 10,000 करोड़ रुपये के कृषि आपूर्ति श्रृंखला परियोजना के दायरे से अब तक बाहर रहने वाले पश्चिम बंगाल और पूर्वी राज्य भविष्य में लाभान्वित हो सकते हैं। उन्हें यह लाभ आईटीसी लिमिटेड की ई-चौपाल 4.0 परियोजना से मिल सकता है।
आईटीसी ने कहा कि ई-चौपाल 4 की योजना में किसानों की कवरेज को चालीस लाख से एक करोड़ करना है। ई-चौपाल को जून 2000 में शुरु किया गया था। फिलहाल 10 राज्यों में 40 लाख किसानों को इससे जाड़ा गया है। अभी इनमें से कोई किसान पूर्वी क्षेत्र का नहीं है।
यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.
"ई-चौपाल 4.0 अवधारणा का परीक्षण कुछ क्षेत्रों में शुरू होगा और फिर यह विचार एक अखिल भारतीय आधार पर तैयार होगा।
आईटीसी के अध्यक्ष संजीव पुरी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ई-चौपाल 4.0 कुछ क्षेत्रों में शुरु किया जायेगा ताकि इसकी अवधारणा की जांच हो सके और दसके बाद इसे पूरे भारत में शुरु करने की योजना है। यह एक समाधान इंटीग्रेटर भी है, ताकि यह किसानों को अनुकूलित, प्रासंगिक जानकारी और सेवाएं प्रदान कर सके।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.
उन्होंने पश्चिम बंगाल या पूर्वी राज्यों के लिए कृषि आपूर्ति मूल्य श्रृंखला की योजनाओं के बारे में स्पष्ट रूप से नहीं बताया।
कंपनी ई-चौपाल 4.0 में आधुनिक तकनीकें शामिल होंगी जिसमें ड्रोन और अन्य अत्याधुनिक तकनीक हस्तक्षेप शामिल हैं।
पुरी ने कहा कि ई-चौपाल 4.0, कृषि आय को और 30 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद करेगा।
पश्चिम बंगाल में कंपनी का आतिथ्य, खाद्य, पेपरबोर्ड और व्यक्तिगत देखभाल सुविधा सहित कई अन्य क्षेत्रों में काफी निवेश है।
आईटीसी पहले से ही देश भर में 24 फसलों तथा 300 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के साथ काम करती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)