जरुरी जानकारी | आईटीसी ने परिचालन कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए डिजिटलीकरण को किया तेज: संजीव पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईटीसी के अध्यक्ष संजीव पुरी ने कहा है कि कंपनी ने प्रतिस्पर्धी बढ़त और परिचालन कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए डिजिटल रूपांतरण तेज किया है।

नयी दिल्ली, चार सितंबर आईटीसी के अध्यक्ष संजीव पुरी ने कहा है कि कंपनी ने प्रतिस्पर्धी बढ़त और परिचालन कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए डिजिटल रूपांतरण तेज किया है।

पुरी ने कहा कि मौजूदा महामारी के चलते डिजिटलीकरण की गति कई गुना बढ़ गई है, और कंपनी बढ़त कायम रखने के लिए नए जमाने की तकनीकों को अपना रही है।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

पुरी ने कंपनी की आम सभा में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए इंडस्ट्री 4.0, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा, इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और मशीन लर्निंग जैसी नई तकनीकों को सभी कारोबार में लागू किए जाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि आईटीसी ने एक डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करने के लिए काफी निवेश किया है और डिजिटलीकरण के सकारात्मक नतीजे भी दिखने लगे हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

पुरी ने कहा कि महामारी के कारण डिजिटलीकरण तेज हुआ है और ई-कॉमर्स, डिजिटल मनोरंजन, घर से काम, टेलीमेडिसिन, शिक्षा, कौशल विकास, ई-सेवाओं, सोशल मीडिया जैसे क्षेत्रों में जोरदार तेजी आई है।

उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मौजूदगी की वजह से आईटीसी के एफएमसीजी उत्पादों की बिक्री और मार्केटिंग में तेजी आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी