देश की खबरें | सीएपीएफ कर्मियों के लिए स्वदेशी, खादी सामान की खरीद के लिए आईटीबीपी का केवीआईसी के साथ समझौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने शुक्रवार को केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के लगभग 10 लाख कर्मियों के लिए विभिन्न प्रकार के 'स्वदेशी' और 'खादी' सामान की खरीद के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के साथ एक करार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 जुलाई भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने शुक्रवार को केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के लगभग 10 लाख कर्मियों के लिए विभिन्न प्रकार के 'स्वदेशी' और 'खादी' सामान की खरीद के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के साथ एक करार किया।

आईटीबीपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) से 1,200 क्विंटल सरसों तेल की खरीद करेगा जिस पर कुल 1.73 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच CBI को सौंपने की मांग: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य 'स्वदेशी' या स्वदेश निर्मित उत्पादों की खरीद बढ़ाना है।’’

एमओयू पर केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली में आईटीबीपी खरीद इकाई के अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: टिहरी में भारी बारिश से पुश्ते का मलबा मकान पर गिरने से 3 की मौत, देहरादून के घरों में भरा पानी.

चीन के साथ लगती 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा के लिए पर्वतीय-युद्ध में प्रशिक्षित यह बल इस तरह का समझौता करने वाला अर्धसैनिक बल या सीएपीएफ में से पहला है। अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ और एसएसबी शामिल हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुछ महीने पहले घोषणा की थी कि सीएपीएफ कैंटीन केवल जून से केवल स्वदेशी या स्वदेश निर्मित उत्पाद बेचेगी।

सरसों तेल के अलावा, आईटीबीपी केवीआईसी के साथ जुड़े आपूर्तिकर्ताओं से दरी, तौलिये और कंबल भी खरीद रहा है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आईटीबीपी द्वारा 17 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 2.5 लाख दरी की खरीद की जाएगी। बल सभी सीएपीएफ के लिए दरी की खरीद के लिए नोडल एजेंसी है।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी ने यह भी सुझाव दिया है कि केवीआईसी के माध्यम से योग किट, अस्पताल की चादर, खादी की वर्दी, अचार और कुछ अन्य सामान भी सीएपीएफ के जवानों के लिए खरीदे जा सकते हैं।

इन वस्तुओं को सीएपीएफ कैंटीन के माध्यम से कर्मियों और उनके परिवारों को बेचा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड