देश की खबरें | ‘स्ट्रेंथ ट्रेनिंग’ शामिल करना शानदार रहा: मेमोल रॉकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने हाल में हुए अपनी टीम के सुधार के पीछे खिलाड़ियों के लिये शुरू की गयी ‘स्ट्रेंथ ट्रेनिंग’ को श्रेय दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त भारतीय महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने हाल में हुए अपनी टीम के सुधार के पीछे खिलाड़ियों के लिये शुरू की गयी ‘स्ट्रेंथ ट्रेनिंग’ को श्रेय दिया।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ़) टीवी से बात करते हुए मेमोल ने उस समय का जिक्र किया जब पहली बार टीम में इसे शुरू किया गया था।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: वरिष्ठ CPI(M) ट्रेड यूनियन नेता और पूर्व राज्य परिवहन मंत्री श्यामल चक्रवर्ती का निधन, कोविड-19 के लिए किया था सकारात्मक परीक्षण: 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मेमोल ने कहा, ‘‘हम ओलंपिक क्वालीफायर के लिये तैयारी कर रहे थे और मुझे याद है हमारे महासचिव कुशल दास सर और राष्ट्रीय टीम के निदेशक अभिषेक यादव के साथ बैठक हुई थी। हमारा एक लंबा शिविर हुआ था और तभी पहली बार हमने ‘स्ट्रेंथ ट्रेनिंग’ को शामिल किया था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास दो फिजियो थे, दोनों 24 घंटे सातों दिन लड़कियों के साथ अलग अलग ट्रेनिंग पर काम करते रहते थे। हमारा सुबह एक ‘स्ट्रेंथ ट्रेनिंग’ का सत्र होता था और शाम में ‘टैक्टिकल’ सत्र। ’’

यह भी पढ़े | Congress Leader Saifuddin Soz House Arrest: सैफुद्दीन सोज को लेकर बोली प्रियंका गांधी, उनके साथ कैदी सा व्यवहार कर रही है बीजेपी सरकार.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा एक वीडियो सत्र भी होता था जिसमें हम लड़कियों को दिखाते थे कि वे कहां गलत रहीं और उनके खेल में सुधार पर काम करते थे। इससे काफी अंतर पड़ा। ’’

मेमोल ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को पिच पर भी मजबूत होने की जरूरत है और इस इकाई ने यह दिखा दिया है। ’’

स्ट्रेंथ सत्र के अलावा फिजियो ने उनके खान-पान पर भी काफी ध्यान दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह जानना होता है कि क्या खाया जाये। वे पहले सामान्य घर का खाना खाती थीं, लेकिन मैंने एक नियम बना दिया कि जब भी कोई वजन बढ़ाकर लौटी तो उसे शिविर के दौरान ज्यादा काम करना होगा। इससे लड़कियां थोड़ी सतर्क हो गयीं। ’’

भारत ने पहली बार एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफायर के पहले दौर के लिये क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\