इजराइल में महामारी की शुरूआत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री रहे और अब आवास मंत्री याकोव लित्जमैन ने अपेक्षित लॉकडाउन उपाय की अत्यधिक आलोचना की और कहा कि इससे लोगों को बहुत परेशानी होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा दिल उन हज़ारों यहूदियों के साथ है जो साल में एक बार उपासनागृह पर आते हैं और लॉकडाउन के कारण इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा।’’
यह भी पढ़े | COVID-19 Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 2.86 करोड़ के पार, अब तक हुई 918,796 की मौत.
देश में प्रतिदिन कोरोना वायरस के रिकॉर्ड नये मामले सामने आ रहे हैं और उम्मीद है कि सरकार इस महामारी से निपटने के लिए रविवार को एक और लॉकडाउन लगाने का फैसला करेगी।
इजराइल में इस महामारी के अब तक 1,50,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 1,100 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़े | Landslide in Nepal: भूस्खलन से सिंधुपालचौक जिले में 12 लोग लापता, बचाव और खोज अभियान जारी.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY