नयी दिल्ली, आठ मई इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के तरीकों पर विमर्श करने और इस साल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की नयी दिल्ली यात्रा के लिए आधार तैयार करने के वास्ते मंगलवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।
राजनयिक सूत्रों ने बताया कि कोहेन अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ रणनीतिक मामलों और व्यापार सहित दोनों देशों के बीच संबंधों के पूरे विस्तार को लेकर व्यापक बातचीत करेंगे।
इजराइली विदेश मंत्री मंगलवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित भारत-इजराइल बिजनेस फोरम में शामिल होंगे। उनका मुंबई जाने का भी कार्यक्रम है।
कोहेन के साथ एक कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।
सूत्रों ने कहा कि उनकी यात्रा इस साल के अंत में इजराली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की भारत यात्रा के वास्ते जमीन तैयार करने के लिए भी हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी में नेतन्याहू को भारत आने के लिए आमंत्रित किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY