विदेश की खबरें | इजराइल ने गाजा पट्टी में दो आतंकी कमांडर को मार गिराया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वहीं, मिस्र द्वारा संघर्षविराम के प्रयासों के बीच गाजा की ओर से दक्षिणी इजराइल में रॉकेट दागे जाना जारी रहा।

गाजा में इजराइल और फलस्तीनी आतंकियों के बीच पिछले कुछ महीनों में यह सबसे भीषण लड़ाई साबित हुई है।

इजराइली सेना ने बृहस्पतिवार तड़के आतंकवादी समूह ‘इस्लामिक जिहाद’ के खिलाफ हमले किए। सेना ने कहा कि हवाई हमले में आतंकी समूह के एक वरिष्ठ कमांडर अली घाली को मार गिराया गया। इजराइली हमले में उस अपार्टमेंट को निशाना बनाया गया, जिसमें अली रहता था।

इसके कुछ देर बाद इजराइली सेना ने समूह के एक और कमांडर को मार गिराने की जानकारी साझा की।

समूह ‘इस्लामिक जिहाद’ ने मारे गए दूसरे कमांडर की पहचान अहमद अबु दक्का के रूप में की है।

सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हागरी ने इजराइली ‘आर्मी रेडियो’ को बताया कि हमले में दो अन्य आतंकवादी भी मारे गए हैं।

हालांकि, किसी संगठन ने मारे गए दो लोगों के अपना सदस्य होने का दावा नहीं किया है।

यह हमला दक्षिणी गाजा पट्टी के एक रिहायशी इलाके की इमारत के सबसे ऊपरी तल को निशाना बनाकर किया गया। हमले से निवासियों में दहशत फैल गई और सड़कों पर कांच के टुकड़े और मलबा बिखरा दिखाई दिया।

स्थानीय निवासी अब्दुल्ला हिमेद ने कहा, ‘‘मेरे बच्चे रोने लगे। धूल, टूटे शीशे और मलबे के कारण मुझे कुछ भी दिखाई नहीं दिया।’’

इस बीच, समूह ‘इस्लामिक जिहाद’ ने कहा है कि वह तभी संघर्षविराम का पालन करेगा, जब इजराइल उसके लड़ाकों को निशाना बनाकर हत्याएं रोकने पर सहमत होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)