विदेश की खबरें | इज़राइल ने अलेप्पो हवाई अड्डे पर किया हवाई हमला : सीरिया सरकारी मीडिया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से बताया कि इज़राइल ने ‘‘ लताकिया के पश्चिम में भूमध्य सागर की ओर से अलेप्पो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया।’’

‘सना’ के अनुसार, हमले में ‘‘ हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचा है।’’

हमले में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

इज़राइल के अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

सीरिया के गृह युद्ध की वजह से बुरी तरह तबाह हुए अलेप्पो हवाई अड्डे को पिछले माह, तुर्किए तथा सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में गहरा नुकसान हुआ था।

गत 19 फरवरी को सीरिया की राजधानी दमिश्क के रिहायशी इलाकों पर इज़राइल के हवाई हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए थे और 15 घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)