विदेश की खबरें | पूर्वी उत्तर कैरोलिना पहुंच कर कम पड़ा इसायस का जोर, उष्णकटिबंधीय तूफान में बदला

राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने यह जानकारी दी। चक्रवात सोमवार को रात ग्यारह बजे के बाद यहां पहुंचा तथा इस दौरान 136 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। अब इसमें हवाएं अधिकतम 117 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।

केंद्र में चक्रवात विशेष रॉबी र्बे ने कहा, ‘‘चक्रवात का बीच का हिस्सा पूर्वी उत्तर कैरोलना की ओर बढ़ या है और हवा की गति भी कम हो गई है। यह उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल गया है।’’

यह भी पढ़े | अमेरिका COVID-19 के खिलाफ बहुत अच्छा कर रहा है, भारत में जबर्दस्त समस्या है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

ओशन आइल तट में चक्रवात से कई जगह पानी भर गया पांच घरों में आ लग गई। यहां के मेयर डेबी स्मिथ ने यह जानकारी थी।

तट के नजदीक की दुकानें तथा रेस्तरां पहले ही बंद हो चुके थे। समुद्र तट सुनसान थे।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 432 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 2,80,461: राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्राल.

अमेरिका के राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने सागर किनारे रहने वालों के लिए चेतावनी जारी की थी।

केंद्र के वरिष्ठ चक्रवात विशेषज्ञ डेनियल ब्राउन ने कहा, ‘‘भारी बारिश के कारण पूर्वी कैरोलिनास, अटलांटिक के कुछ हिस्से तथा उत्तरपूर्वी अमेरिका में अचानक बाढ़ आ सकती है।’’

उष्णकटिबंधीय चक्रवात की चेतावनी अमेरिकी राज्य मेने तक के लिए जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि कुछ इलाकों में बुधवार को आकस्मिक बाढ़ आने की आशंका है।

इसायस रात ग्यारह बजे एक उष्णकटिबंधीय तूफान से अधिक गंभीर होकर पहली श्रेणी के तूफान में बदल गया। चक्रवात केंद्र ने कहा कि इसायस मंगलवार को दक्षिण उत्तर कैरोलिना में पहुंचेगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इसायस को ‘बहुत गंभीर’ बताया था।

इस चक्रवात के कारण अब तक दो लोगों की मौत हुई है।

ट्रंप ने कहा था, ‘‘चक्रवात का वेग बढ़ने और इसके कारण बाढ़ आने की आशंका है। सभी सतर्क रहें और इसके गुजरने का इंतजार करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)