विदेश की खबरें | क्या महामारी में बाहर खाने के लिए टेंट सुरक्षित तरीका है ?

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि खुले में बने ‘डाइनिंग टेंट’ आम तौर पर बंद स्थानों की तुलना में अधिक सुरक्षित होते हैं, लेकिन सावधानी यह होनी चाहिए है कि वे सभी समान नहीं हों।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि खुले में बने ‘डाइनिंग टेंट’ आम तौर पर बंद स्थानों की तुलना में अधिक सुरक्षित होते हैं, लेकिन सावधानी यह होनी चाहिए है कि वे सभी समान नहीं हों।

कई रेस्तरां एक साथ भोजन करने वाले लोगों के लिए व्यक्तिगत टेंट या अन्य बाहरी संरचनाओं का निर्माण कर रहे हैं। बंद स्थानों पर कोरोना वायरस आसानी से फैलता है।

यह भी पढ़े | अमेरिकी विश्वविद्यालय ने जैन अध्ययन के लिए पीठ की स्थापना की.

विशेषज्ञों का कहना है कि संरचनाओं को अच्छी तरह से हवादार बनाया जाना चाहिए। उदाहरण के लिए चार दीवारों और छत वाला टेंट ‘इनडोर’ भोजन कक्ष की तुलना में ज्यादा हवादार नहीं हो सकता है।

कॉर्नेल विश्वविद्यालय के लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ आइजैक वीज्फ्यूज कहते हैं कि संरचनाओं में हवा का जितना अधिक प्रवाह होता है, वह उतना ही अच्छा होता है।

यह भी पढ़े | ईरान में फिर तबाही मचा रहा है कोरोना वायरस, 24 घंटों में 12,460 नए मामले.

‘यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ के प्राध्यापक क्रेग हेडबर्ग के अनुसार ‘इग्लू’ या व्यक्तिगत टेंट एक रचनात्मक समाधान हैं, लेकिन इसे उन लोगों के साथ साझा नहीं किया जाना चाहिए जो आपसे संबंधित नहीं हैं।

‘यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ में सहायक प्राध्यापक ऑबरी गॉर्डन ने कहा कि दो पार्टियों के बीच टेंट को साफ किया जाना चाहिए और कम से कम 20 मिनट के लिए उसे खुला छोड़ देना चाहिए। उनका सुझाव है कि संपर्क कम करने के लिए भेाजन बाहर ही किसी ट्रे पर रखा जाना चाहिए।

कई रेस्तराओं के लिए टेंट मौजूदा दौर में आर्थिक मददगार भी साबित हो रहे हैं। कई रेस्तरां अपने ग्राहकों से इसके लिए अतिरिक्ति पैसे ले रहे हैं। रेस्तरां पार्टी खत्म होने देने के बाद टेंटों की सफाई करते हैं और आधे घंटे तक वहां से हवा को बाहर निकाला जाता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी