विदेश की खबरें | इराकी सेना का दावा : ग्रीन जोन में नौ रॉकेट दागे गये
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रॉकेट हमले की वजह से राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आयोजित होने वाले संसद सत्र में विलम्ब हुआ। इराक में संघीय चुनाव होने के बाद करीब एक साल तक सरकार का गठन बाधित रहा है और राष्ट्रपति चुनाव को इस मसले के हल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संसद का सत्र आज उत्तरार्द्ध में आयोजित होना है।

अधिकारियों ने विस्तृत ब्योरा दिये बिना बताया कि कम से कम पांच लोग हमले में घायल हुए हैं, जिनमें तीन आम नागरिक और दो सैन्यकर्मी शामिल हैं। अपराधियों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

ये रॉकेट हमले ‘कोऑर्डिनेशन फ्रेमवर्क’ के बाद किये गये हैं और समझा जाता है कि यह निर्धारित सत्र को बाधित करने लिए किया गया है।

इराकी कानून के तहत, प्रधानमंत्री पद के लिए नामित व्यक्ति के वास्ते मतदान करने से पहले सांसदों को राष्ट्रपति चुनना होगा।

अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे मीडिया से बातचीत के लिए अधिकृत नहीं हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है कि इराकी संसद को निशाना बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)