संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर कलीबाफ ने कहा कि 273 सांसदों में से 182 ने अब्दुलनासर हिम्मती के खिलाफ मतदान किया।
सदन में 290 सीट हैं। मसूद पेजेशकियान की कैबिनेट के पदभार संभालने के छह महीने बाद यह बर्खास्तगी की गई।
हिम्मती का बचाव करने वाले पेजेशकियन ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार पश्चिम के साथ कठिन लड़ाई में उलझी हुई है।
उन्होंने इन चुनौतियों का सामना करने के लिए संसद से अधिक एकता और सहयोग का आह्वान किया। यह निर्णय ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ते तनाव और पश्चिम के साथ बिगड़ते संबंधों के बीच आया है।
ईरान की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बुरी तरह प्रभावित हुई है, खासकर 2015 के परमाणु समझौते से अमेरिका के हटने के बाद।
वर्ष 2015 में रियाल की कीमत डॉलर के मुकाबले 32,000 थी, लेकिन जुलाई में जब पेजेशकियन ने पदभार संभाला, तब तक यह गिरकर डॉलर के मुकाबले 5,84,000 हो गई थी।
हाल ही में इसका मूल्य और गिर गया और तेहरान में एक्सचेंज की दुकानों में एक डॉलर का मूल्य 9,30,000 रियाल पर पहुंच गया।
महाभियोग की कार्यवाही के दौरान हिम्मती का समर्थन करने वाले सांसद मोहम्मद कासिम उस्मानी ने तर्क दिया कि बढ़ती मुद्रास्फीति और विनिमय दरें वर्तमान सरकार या संसद की गलती नहीं हैं। उन्होंने पिछले प्रशासन द्वारा छोड़े गए बजट घाटे की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसने आर्थिक अस्थिरता में योगदान दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY