ईरान की सरकारी टीवी ने शनिवार को यह खबर दी। उसके अनुसार फार्स प्रांत के मुख्य न्यायाधीश काजिम मौसवी ने कहा, ‘‘ हसन तुर्कमान के हत्यारे नाविद अफकारी के खिलाफ बदले की सजा आज सुबह शिराज की अदेलबाद जेल में तामील की गयी।’’
अफकारी के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर विशेष अभियान चला जिसमें उसे और उसके भाई को 2018 में ईरान के शिया धर्मतंत्र के खिलाफ भाग लेने पर निशाना बनाने का आरोप लगाया गया है।
यह भी पढ़े | COVID-19 Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 2.86 करोड़ के पार, अब तक हुई 918,796 की मौत.
प्रशासन ने अफकारी पर अशांति के दौरान शिराज में एक जलापूर्ति कंपनी के कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
इस मामले से मृत्युदंड को तामील करने पर रोक लगाने की मांग ईरान में फिर उठने लगी है।
यह भी पढ़े | Landslide in Nepal: भूस्खलन से सिंधुपालचौक जिले में 12 लोग लापता, बचाव और खोज अभियान जारी.
उधर, अमेरिका के विदेश मंत्री माईक पोम्पियो ने इस मृत्युदंड को क्रूरता करार दिया है ।
पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया था, ‘‘ ईरान के नेताओं की मैं बड़ी प्रशंसा करूंगा यदि वे इस युवा व्यक्ति की जान बख्श देते हैं और उसे मौत की सजा नहीं देते हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY