जरुरी जानकारी | ब्रिगेड होटल वेंचर्स के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन 4.48 गुना अभिदान मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिगेड होटल वेंचर्स लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन सोमवार को 4.48 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
नयी दिल्ली, 28 जुलाई ब्रिगेड होटल वेंचर्स लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन सोमवार को 4.48 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को 5,11,93,987 शेयर की पेशकश के मुकाबले 22,95,01,142 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 6.40 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 1.92 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 5.42 गुना अभिदान मिला।
ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 325 करोड़ रुपये जुटाए।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 85 से 90 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
मूल्य दायरे के ऊपरी सीमा पर, कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,400 करोड़ रुपये से अधिक है।
ब्रिगेड होटल वेंचर्स का आईपीओ पूरी तरह से 759.6 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।
आईपीओ से प्राप्त 468.14 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज के भुगतान के लिए किया जाएगा।
ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड, बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड (बीईएल) की अनुषंगी कंपनी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

