एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | यूएई में आईपीएल समय की मांग : शास्त्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन कोविड-19 महामारी के इस दौर में बेहद जरूरी है और हर कोई इसका आयोजन चाहता है।

खेल की खबरें | यूएई में आईपीएल समय की मांग : शास्त्री

मुंबई, 18 अगस्त भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन कोविड-19 महामारी के इस दौर में बेहद जरूरी है और हर कोई इसका आयोजन चाहता है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल का आयोजन यूएई में करने का फैसला किया है। यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इस तरह से इसमें 51 दिन के अंदर 60 मैच होंगे।

यह भी पढ़े | MS Dhoni 2011 World Cup Winning Six: महेंद्र सिंह धोनी के नाम होगी वानखेड़े स्टेडियम की वो सीट, MCA ने रखा प्रस्ताव.

शास्त्री ने एक वेबिनार के दौरान कहा, ‘‘कोविड के इस दौर में जब आईपीएल यूएई में शुरू होगा तो आप देखेंगे कि फिर से पहले जैसा माहौल बन गया है जिसकी बहुत जरूरत है। ’’

उन्होंने कहा कि यूएई ने 2014 में दिखाया कि वह इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन करने में सक्षम है।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Sponsorship Deal: ड्रीम-11 बना आईपीएल 2020 का टाइटल स्पॉन्सर, 222 करोड़ रुपये में खरीदे राइट्स.

शास्त्री ने कहा, ‘‘यूएई में क्रिकेट के आयोजन की अनुमति देना भारत सरकार का बड़ा फैसला है और यूएई सरकार ने इसका सकारात्मक जवाब दिया। मुझे याद है कि 2014 में जब यूएई में आईपीएल का आयोजन हुआ तो उसकी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी और दर्शकों का रवैया भी शानदार रहा। ’’

उन्होंने कहा कि इस मुश्किल दौर में जबकि अधिकतर लोग सुरक्षा कारणों से अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं तब आईपीएल 51 दिन तक उनका ध्यान बंटाये रखेगा।

शास्त्री ने कहा, ‘‘यह तनाव देने वाला और अप्रत्याशित है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया ने ऐसा कुछ नहीं देखा था, ऐसे में खेलों की शुरुआत से लोग टेलीविजन पर लौटेंगे। इससे कई लोगों का जोश वापस लौटेगा और इस समय इसकी बहुत जरूरत है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2020 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).