देश की खबरें | आईओए ने विधि टीम बनाई, सीईओ की नियुक्ति शीघ्र

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दो सौ से अधिक कानूनी मामलों से जूझ रहे भारतीय ओलंपिक संघ के नये पदाधिकारियों ने अदालती मसलों से पेशेवर ढंग से निपटने के लिये विधि टीम बनाई है ।

कानूनी मामलों के कारण आईओए के रोजमर्रा के काम पर असर पड़ रहा है ।

आईओए ने एक बयान में कहा कि मौजूदा ‘आडिटर्स’ ‘मेसर्स दिनेश मेहता एंड कंपनी’ की सेवायें 2022 . 23 वित्त वर्ष के लिये भी लेने का फैसला किया गया है ।

पी टी उषा की अध्यक्षता वाले आईओए के पदाधिकारी राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के साथ सुचारू कामकाज चाहते हैं । आईओए ने एक बयान में कहा ,‘‘ आईओए और एनएसएफ के बीच बैठक जल्दी ही बुलाई जायेगी और महासंघों के प्रस्ताव और सुझाव सुने जायेंगे।’’

आईओए ने सभी एनएसएफ को अगले साल मार्च तक अपने खातों का हिसाब करने के लिये कहा है। संगठन में पेशेवरपन लाने के लिये आईओए ने एक सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है ।

तब तक आईओए के नये संयुक्त सचिव कल्याण चौबे सीईओ का काम करेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)