देश की खबरें | जांच होनी चाहिए कि किसानों के प्रदर्शन में फालतू लोग तो नहीं घुस गए: आठवले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को कहा कि इस बारे में जांच किया जाना बेहद आवश्यक है कि किसान आंदोलन में कहीं ऐसे लोग तो प्रवेश नहीं कर गए जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 13 दिसंबर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को कहा कि इस बारे में जांच किया जाना बेहद आवश्यक है कि किसान आंदोलन में कहीं ऐसे लोग तो प्रवेश नहीं कर गए जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

इससे पहले शनिवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि किसान आंदोलन में ''वामपंथी एवं माओवादी तत्वों ने घुसपैठ'' कर ली है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के समर्थन में कल उपवास रखेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, लोगों से की ये अपील.

महाराष्ट्र के नागपुर में प्रेसवार्ता के दौरान आठवले ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे का यह दावा कि किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान हैं, ''यह सरकार का रुख नहीं है।''

दानवे के दावे को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, '' पाकिस्तान और चीन के हाथ यहां तक नहीं पहुंच सकते।''

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: मंडप में बेटी की शादी के बाद 57 साल की मां ने भी लिए देवर संग सात फेरे, लोग हुए हैरान.

वहीं, गोयल की टिप्पणी को लेकर आठवले ने कहा, '' यदि किसानों के प्रदर्शन में ऐसे लोग प्रवेश कर चुके हैं जिनका इससे कोई संबंध नहीं है तो पीयूष गोयल द्वारा की गई टिप्पणियों के संबंध में जांच शुरू होनी चाहिए।''

उन्होंने कहा, '' हम नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने संबंधी किसानों की मांग का समर्थन नहीं करते।''

गत 26 नवंबर से हजारों किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now