जरुरी जानकारी | इंसेक्टेसाइड्स इंडिया को मार्च तिमाही में 7.11 करोड़ रुपये का घाटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि रसायन बनाने वाली कंपनी इंसेक्टेसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को बताया कि मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में उसे 7.11 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।
नयी दिल्ली, 25 जून कृषि रसायन बनाने वाली कंपनी इंसेक्टेसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को बताया कि मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में उसे 7.11 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।
कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि साल भर पहले की इसी अवधि में कंपनी को 28.62 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।
यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.
वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 237.75 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 199.90 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा घटकर 86.91 करोड़ रुपये रह गया जो पिछले वर्ष 122.81 करोड़ रुपये था।
वर्ष 2018-19 में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,365.78 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष में 1,194.25 करोड़ रुपये रही थी।
इंसेक्टेसाइड्स (इंडिया) के पास चोपानकी (राजस्थान), सांबा और उधमपुर (जम्मू और कश्मीर) और दाहेज (गुजरात) में फार्मूलेशन सुविधा उपलब्ध है। कंपनी के पास तकनीकी ग्रेड के रसायनों के निर्माण के लिए चोपानकी और दाहेज में दो तकनीकी संकलन सुविधायें उपलब्ध हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)