जरुरी जानकारी | रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हुआ, डॉलर के मुकाबले 74.83 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले सोमवार को आरंभिक मजबूती गंवा कर 74.83 के पिछले स्तर पर अपरिवर्तित रहा।
मुंबई, 27 जुलाई रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले सोमवार को आरंभिक मजबूती गंवा कर 74.83 के पिछले स्तर पर अपरिवर्तित रहा।
अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सुबह प्रति डालर 74.70 पर मजबूती के साथ खुला। यह आरंभिक लाभ जल्द ही लुप्त हो गया। कारोबार के दौरान यह 74.67-74.90 के बीच घट बढ़ के बाद अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 74.83 पर अपरिवर्तित रही।
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती तथा भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने को लेकर चिंताओं के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
शेयर बाजार के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 101.11 अंक गिर कर 38,027.79 अंक के स्तर पर चल रहा था।
शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशक शेयर बाजार में 409.88 करोड़ रुपये के शूद्ध लिवाल थे।
कच्चे तेल के वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.16 प्रतिशत गिर कर 43.27 डालर प्रति बैठर के भाव बोला जा रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

