नयी दिल्ली, 31 अगस्त भारतीय उद्योग जगत ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को देश की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें सच्चा भारत-रत्न , महान राजनीतिज्ञ एवं कुशल प्रशासक बताया।
मुखर्जी, 84 वर्ष, का यहां सेना के अस्पताल में सोमवार को देहांत हो गया। उन्हें 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि वह गहन अचैतन्य अवस्था में पड़े थे और उन्हें आक्सीजन दी जा रही थी।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: भारतीय रेलवे में 35208 पदों पर वेकेंसी, 7वीं सीपीसी के तहत मिलेगी सैलरी.
मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे। वह कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में वित्त मंत्री सहित कई पदों पर भी रहे।
देश के प्रमुख उद्योग मंडल फिक्की की अध्यक्ष संगीता रेड्डी ने कहा, ‘‘भारत ने आज अपने सबसे जाने पहचाने और हर तरफ से सम्मान पाने वाले जन नेता को खो दिया। भारतीय उद्योग जगत को समर्थन देने वाले और महान राष्ट्रवादी नेता के देहांत पर फिक्की गहरा शोक प्रकट करता है।’’
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.
उद्योग मंडल एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा, ‘‘उनकी मृत्यू के साथ देश ने एक कुशल राजनेता को खो दिया। वह एक कुशल प्रशासक और सही मायनों में भारत रत्न थे।’’
सूद ने कहा कि मुखर्जी ने भारतीय अर्थव्यवस्था में विभिन्न पदों पर रहते हुये बड़ा योगदान किया। उनका कद काफी ऊंचा था और वह गहरी समझ रखते थे।
आरपी- संजीव गोयनका समूह के चेयरमैन संजीव गोयनका ने कहा, ‘‘भारतीय लोकतंत्र का एक बड़ा वट-वृक्ष अब नहीं रहा। मैं उनके निधन पर पूरे देश के साथ शोक प्रकट करता हूं।’’
जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल ने भी प्रणव मुखर्जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये उन्हें श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ और महान राजनेता बताया।
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहाकिपूर्व राष्ट्रपति के देहावसन उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘स्वतंत्र भारत के आर्थिक इतिहास को लेकर उनका ज्ञान और याद्दाश्त व्यापक और गरही थी। ... उनके साथ संयुक्त, अतिरिक्त सचिव बजट के रुप में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY