देश की खबरें | संकेत मिले हैं कि मुझे राजगढ़ से मैदान में उतारा जा सकता है: दिग्विजय सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने "संकेत" दिया है कि उन्हें मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है।
राजगढ़, 22 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने "संकेत" दिया है कि उन्हें मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है।
कांग्रेस ने अभी तक राज्य की 29 सीट में से राजगढ़ सहित 19 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ''अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मुझे संकेत दिया गया है।''
एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा,‘‘ यह मेरे जीवन का आखिरी चुनाव होगा और मुझे उम्मीद है कि लोग मेरा और कांग्रेस का समर्थन करेंगे।’’
राजगढ़ का प्रतिनिधित्व भाजपा के सांसद रोडमल नागर करते हैं, जिन्होंने 2014 और 2019 में जीत हासिल की थी। नागर इस बार आम चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार हैं।
सिंह 1984 और 1991 में राजगढ़ से सांसद चुने गए थे। उनके 1993 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद, यह सीट 1994 (उपचुनाव) से 2004 तक उनके भाई लक्ष्मण सिंह के पास रही। लक्ष्मण ने भाजपा के टिकट पर 2004 का लोकसभा चुनाव यहां से जीता लेकिन सिंह के करीबी सहयोगी नारायण सिंह अमलाबे ने 2009 में लक्ष्मण सिंह को हरा दिया।
2014 में, नागर ने अमलाबे को हराया और फिर 2019 में सीट बरकरार रखी।
सं दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2024 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

