खेल की खबरें | भारत की ‘टीम एमआरएफ’ पहली बार यूरोपीय रैली चैम्पियनशिप में भाग लेगी

चेन्नई, 21 जुलाई भारत की टीम एमआरएफ टायर्स इस सप्ताह के अंत में यूरोपीय रैली चैम्पियनशिप (ईआरसी) में अपनी शुरुआत करेगी।

यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय टीम यूरोपीय रैली के पूर्ण सत्र में प्रतिस्पर्धा करेगी।

यह भी पढ़े | भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे से हटी: रिपोर्ट.

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक आयरलैंड के दिग्गज क्रेग बीन, पॉल नागले के साथ टीम एमआरएफ टायर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे ‘हुंडई आई20 आर5’ में ईआरसी सत्र के सभी छह चरण में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

ब्रीन यूरोपीय रैली में जाने-माने नाम हैं, जिन्होंने विश्व रैली चैम्पियनशिप में पोडियम हासिल किया और ईआरसी में पांच जीत दर्ज की हैं।

यह भी पढ़े | T20 World Cup 2020: आईसीसी ने कहा- आस्ट्रेलिया 2021 में टी20 विश्व कप की मेजबानी करता है तो स्थगित हुए टूर्नामेंट के विकट वैध.

छह चरण वाले 2020 ईआरसी की शुरुआत इटली में ‘ रैली डि रोमा कैपिटल’ से होगी।

एमआरएफ टायर्स के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अरुण मामैन ने कहा, ‘‘ हम यूरोप में रैली के उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए एमआरएफ टायर्स की प्रगति को देखकर खुश हैं। हम जानते हैं कि आगे की राह चुनौतियों से भरी होगी, जिसे हम दूर करने का प्रयास करेंगे। इस प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में यह हमारे लिए एक शुरुआत हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)