जरुरी जानकारी | ‘छोटे निवेशकों के हितों की सुरक्षा में भारत की रैकिंग गिरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विश्वबैंक के आंकड़ों के हिसाब से अल्पांश हिस्सेदारों के हितों की सुरक्षा के मामले में भारत की रैकिंग हाल में गिरी है। यह रैकिंग विश्वबैंक की कारोबार की सुगमता रैकिंग का हिस्सा है। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि हितधारकों को इस पक्ष पर सुधार करने की जरूरत है।

मुंबई, 24 नवंबर विश्वबैंक के आंकड़ों के हिसाब से अल्पांश हिस्सेदारों के हितों की सुरक्षा के मामले में भारत की रैकिंग हाल में गिरी है। यह रैकिंग विश्वबैंक की कारोबार की सुगमता रैकिंग का हिस्सा है। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि हितधारकों को इस पक्ष पर सुधार करने की जरूरत है।

मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव आनंद मोहन बजाज ने कहा कि ब्रोकरों को लघु अवधि के लाभों से ऊपर उठकर देखने की जरूरत है। उन्हें लंबी अवधि की रणनीति पर ध्यान देना चाहिए जो निवेशकों को पूंजी बाजार के लिए आकर्षित कर सकें। उन्हें वहां रुकने के लिए रिझा सके। यह देश निर्माण के लिए काफी अहम है।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के होम लोन सब्सिडी की तारीख बढ़ी, यहां जानिए सभी डिटेल्स.

बजाज का यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ ब्रोकर कंपनियों के चूक करने की घटनाएं सामने आयी हैं जिनसे छोटे निवेशक प्रभावित हुए हैं।

विश्व बैंक की कारोबार सुगमता 2020 रपट में छोटे निवेशकों के हितों की सुरक्षा के मामले में भारत पिछले साल के सातवें स्थान से फिसलकर 13वें स्थान पर आ गया है।

यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.

बजाज, बीबीएफ इंडिया के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘ छोटे निवेशकों के हितों की सुरक्षा के मामले में हमारी रैकिंग उच्च स्तर पर थी, लेकिन हाल में इस पक्ष पर भारत की रैकिंग कमजोर हुई है। हालांकि कारोबार सुगमता को लेकर भारत की रैकिंग पूर्ववत रही है।’’

उन्होंने कहा कि खुदरा और छोटे निवेशकों के हितों की सुरक्षा के लिए हमें खुद को पुन:समर्पित करना होगा। इसके लिए हमें प्रौद्योगिकी, वित्त प्रौद्योगिकी और सूचनाओं के प्रसार अन्य सभी प्रकारों का लाभ उठाना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\