देश की खबरें | भारत के सबसे गहरे ‘मेट्रो वेंट शाफ्ट’ का काम पूरा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 10 अगस्त देश में सबसे गहरे भूमिगत रेल वेंटिलेशन शाफ्ट (सुरंग से हवा की आवाजाही के लिए झरोखा) का निर्माण कार्य सोमवार को पूरा हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता मेट्रो के पूर्वी-पश्चिमी लाइन पर स्थित इस वेंटिलेशन शाफ्ट की गहराई 15 मंजिल इमारत के बराबर है।

यह भी पढ़े | Karnataka CM BS Yediyurappa Discharged: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी.

उन्होंने बताया कि वेंटिलेशन शाफ्ट 43.5 मीटर की गहराई पर है। इसे कोलकाता मेट्रो रेल निगम (केएमआरसी) और निजी अभियांत्रिकी कंपनी एफ्कॉन ने मिलकर तैयार किया है।

इस तरह के शाफ्ट का निर्माण सुरंग में वेंटिलेशन के लिए बनाए जाते हैं लेकिन आपात स्थिति में ये निकास द्वार के रूप में काम करते हैं। आपात निकासी शाफ्ट हुगली नदी के नजदीक स्ट्रैंड रोड पर स्थित है।

यह भी पढ़े | कोरोना संक्रमित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अस्पताल में मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ वहा से हुए रवाना: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एफ्कॉन के परियोजना प्रबंधक सत्य नारायण कुवंर ने कहा, ‘‘मेट्रो शाफ्ट का निर्माण नवोन्मेषी अभियांत्रिकी तकनीकों का इस्तेमाल कर किया गया। इसमें भूगर्भीय चुनौतियों को पार पाने के लिए ऐसे तरीके अपनाए गए ताकि हुगली नदी के किनारे बिछी कोलकाता सर्कुलर रेल की पटरियो पर कोई असर नहीं हो।’’

उल्लेखनीय है कि 16.6 किलोमीटर की रैपिड ट्रांजिट योजना से कोलकाता और हुगली शहर जुड़ेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)