काठमांडू, 24 जुलाई नेपाल में 25 वर्षीय एक भारतीय को काठमांडू के बाहरी इलाके में 22 वर्षीय लड़की पर तेजाब फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | अमेरिकी सांसद ने भारत की तरह अफगान सिखों और हिंदुओं को शरणार्थी का दर्जा देने की अपील की.
आरोपी ने दावा किया कि उसे उसके 42 वर्षीय नेपाली नियोक्ता मोहम्मद आलम ने लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंकने को कहा था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने लड़की पर बृहस्पतिवार शाम उस समय तेजाब से हमला किया, जब वह किसी काम से घर से बाहर निकली थी।
यह भी पढ़े | अमेरिकी जेट के अवरोध के बाद बेरूत में हुई ईरानी विमान की आपात लैंडिंग.
घटना के दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। तेजाब से उसके हाथ भी जल गए हैं।
पूछताछ के दौरान उसने अपराध करने की बात स्वीकार कर ली। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने उसके नियोक्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बतायी गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY