एजेंसी न्यूज

Billie Jean King Tennis Cup 2025: भारतीय टीम ने थाईलैंड पर जीत के साथ बिली जीन किंग कप में खोला खाता, अंकिता रैना और प्रार्थना थोम्बरे ने किया शानदार प्रदर्शन

भारत ने बुधवार को यहां ग्रुप चरण में थाईलैंड पर 2-1 से जीत के साथ बिली जीन किंग टेनिस कप में अपना खाता खोला. श्रीवल्ली भामिदिपति ने मेजबान टीम के लिए शानदार जीत दर्ज की. इससे पहले अंकिता रैना और प्रार्थना थोम्बरे की अनुभवी जोड़ी ने यहां भारत को जीत दिलाने में मदद की.

Billie Jean King Tennis Cup 2025: भारतीय टीम ने थाईलैंड पर जीत के साथ बिली जीन किंग कप में खोला खाता, अंकिता रैना और प्रार्थना थोम्बरे ने किया शानदार प्रदर्शन
Ankita & Prarthana (Photo: X/@AITA__Tennis)

पुणे, नौ अप्रैल: भारत ने बुधवार को यहां ग्रुप चरण में थाईलैंड पर 2-1 से जीत के साथ बिली जीन किंग टेनिस कप में अपना खाता खोला. श्रीवल्ली भामिदिपति ने मेजबान टीम के लिए शानदार जीत दर्ज की. इससे पहले अंकिता रैना और प्रार्थना थोम्बरे की अनुभवी जोड़ी ने यहां भारत को जीत दिलाने में मदद की. भामिदिपति ने थाईलैंड की लैनलाना तरारुडी पर एक घंटे 15 मिनट में 6-2, 6-4 से जीत हासिल की जिससे भारत को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में 1-0 की बढ़त मिल गई.

यह भी पढें: Novak Djokovic Meets Lionel Messi: टेनिस के किंग नोवाक जोकोविच ने फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी से की मुलाकात! स्टार्स ने जर्सी किए एक्सचेंज, देखिए खुबसूरत तस्वीर

दिन के दूसरे मुकाबले में सहजा यामालापल्ली का सामना मनंचया सवांगकेव से हुआ जो रोमांचक रहा. दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे के खिलाफ बेहतरीन टेनिस का प्रदर्शन किया. मनंचया ने पहला सेट 6-3 से जीता. फिर सहजा ने जबरदस्त धैर्य और दृढ़ संकल्प दिखाते हुए दूसरा सेट 7-6 (7-3) से अपने नाम किया. अंतिम सेट में 0-1 से पिछड़ने के बाद युवा भारतीय खिलाड़ी को दुर्भाग्य से चोटिल होकर मैदान से बाहर होना पड़ा जिससे दो घंटे और 23 मिनट तक चले रोमांचक मैच का अंत हो गया.

इसके बाद अंकिता और थोम्बरे की अनुभवी भारतीय जोड़ी ने युगल में पींगटार्न प्लिप्यूच और पैचरिन चीपचंदेज को एक घंटे 55 मिनट में 7-6, 3-6, 10-3 से हराया. भारत ​​मंगलवार को न्यूजीलैंड से 1-2 से हार गया था. भारत बृहस्पतिवार को अपने तीसरे मैच में हांगकांग से भिड़ेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2025 12:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).