Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक में भारतीय निशानेबाजों को खाने के लिए चेटेरोक्स में करना पड़ा संघर्ष, नहीं मिला मनपसंद खाना
ओलंपिक खेलों में निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने आये भारतीय दल को उनके स्वाद के अनुसार भोजन ढूंढने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा
चेटेरोक्स, 27 जुलाई ओलंपिक खेलों में निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने आये भारतीय दल को उनके स्वाद के अनुसार भोजन ढूंढने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा. खिलाड़ियों के लिए यहां दो ‘एथलीट गांव’ हैं लेकिन दोनों में ही भारतीयों को अपना पसंदीदा भोजन नहीं मिला. कुछ निशानेबाज स्थानीय दक्षिण एशियाई रेस्तरां पर निर्भर हैं जबकि कुछ ने अपना खाना खुद पकाया है. एक भारतीय निशानेबाज ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘खाना ढूंढने में मुश्किल हो रही है, बस किसी तरह से काम चल रहा है.’’ यह भी पढ़ें: मनु भाकर और बैडमिंटन खिलाड़ी चमके, हॉकी में जीत के साथ आगाज, जानें कैसा रहा पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला दिन
पिस्टल कोच जसपाल राणा ने कहा, ‘‘हम तो खुद बनाते हैं। कल मैंने राजमा चावल खाया. किराने की दुकान से जरूरी सामान खरीदा और अपने अपार्टमेंट में बनाया.’’
वहीं कुछ अन्य निशानेबाज पेरिस में खेल गांव की चहल पहल की कमी महसूस कर रहे हैं। वे पेरिस में ही रहना पसंद करते.
एक भारतीय निशानेबाज ने कहा, ‘‘शूटिंग रेंज खूबसूरत है. लेकिन मैं मुख्य खेल गांव से दूर रहकर थोड़ा परेशान हूं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘यहां रहने की व्यवस्था ऐसी नहीं है जैसी मैंने सोची थी। लेकिन मैं प्रतियोगिता और जीतने के लिए यहां हूं. ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

