Independence Day 2026: पीएम मोदी ने 2036 ओलंपिक की तैयारी के लिए देशव्यापी टैलेंट हंट का किया ऐलान, 5 से 15 साल के बच्चों को मिलेगा मौका
भारत ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए आधिकारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश कर दी है. वर्ष 2024 के अंत में भारत ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) को लेटर ऑफ इंटेंट सौंपा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2023 में मुंबई में आयोजित IOC सत्र के दौरान भी कहा था कि 2036 ओलंपिक की मेजबानी करना 140 करोड़ भारतीयों का सपना है.
Independence Day 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए 2036 ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए देशव्यापी टैलेंट हंट अभियान शुरू करने की घोषणा की. इस पहल का उद्देश्य देशभर के 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें विश्वस्तरीय खिलाड़ी बनने के लिए विशेष प्रशिक्षण देना है. Independence Day 2026: पीएम नरेंद्र मोदी का 75 मिनट का संबोधन, पिछले 4 साल में सबसे छोटा भाषण
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लक्ष्य पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि भारत खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और 2036 ओलंपिक की मेजबानी का मजबूत दावेदार बन चुका है. उन्होंने कहा कि अभी भी ओलंपिक के कई ऐसे खेल और स्पर्धाएं हैं, जिनमें भारत या तो हिस्सा नहीं ले पाता या क्वालिफाई नहीं कर पाता. ऐसे में अब लक्ष्य यह है कि 2036 तक भारत अधिकतर खेलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे.
पीएम नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक के लिए टैलेंट हंट शुरू किया:
Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, "...We have resolved our aspiration to host the 2036 Olympic Games in India. However, looking ahead to 2036, in all those sporting disciplines where India does not compete today, where India fails to qualify, and the events that have… pic.twitter.com/aGR2pxE8Mr
— IANS (@ians_india) August 15, 2026
5 से 15 साल के बच्चों के लिए शुरू होगा टैलेंट हंट
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार देश के हर कोने में 5 से 15 वर्ष के बच्चों के बीच खेल प्रतिभाओं की खोज के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टैलेंट हंट अभियान शुरू करेगी. उन्होंने कहा, "देशभर में 5 से 15 साल के बच्चों की प्रतिभा खोजी जाएगी. चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देकर विश्वस्तरीय एथलीट बनाया जाएगा." सरकार का लक्ष्य 2036 तक भारत की ओलंपिक भागीदारी को काफी बढ़ाना है, ताकि देश लगभग तीन-चौथाई स्पर्धाओं में चुनौती पेश कर सके.
खेलो इंडिया और TOPS योजना को मिलेगा और मजबूती
प्रधानमंत्री ने बताया कि यह नई पहल सरकार की पहले से चल रही खेल योजनाओं को और मजबूत करेगी. टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) ने 2014 से देश के शीर्ष खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जिससे भारत के ओलंपिक प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है.
वहीं खेलो इंडिया योजना, जिसकी शुरुआत 2017-18 में हुई थी, जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान, प्रतियोगिताओं के आयोजन और खेल ढांचे के विकास में अहम भूमिका निभा रही है. इसके अलावा केंद्रीय बजट 2026-27 में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के लिए रिकॉर्ड 4,479.88 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे खेल क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी.
2036 ओलंपिक की मेजबानी का सपना
भारत ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए आधिकारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश कर दी है. वर्ष 2024 के अंत में भारत ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) को लेटर ऑफ इंटेंट सौंपा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2023 में मुंबई में आयोजित IOC सत्र के दौरान भी कहा था कि 2036 ओलंपिक की मेजबानी करना 140 करोड़ भारतीयों का सपना है.
हाल के ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन
भारत ने हाल के वर्षों में ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है. टोक्यो ओलंपिक 2020 (2021) में भारत ने रिकॉर्ड 7 पदक जीते थे, जिसमें नीरज चोपड़ा का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक शामिल था. इसके बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने 1 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 4 पदक अपने नाम किए. नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक जीता, जबकि मनु भाकर ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं. वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक हासिल किया. प्रधानमंत्री मोदी की इस नई घोषणा को भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी के साथ-साथ वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2026 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

