देश की खबरें | दक्षिण चीन सागर में तैनाती के दौरान भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने मनीला का दौरा किया

नयी दिल्ली, सात जून दक्षिण चीन सागर (एससीएस) और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में तैनाती पर, भारतीय नौसेना के मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सतपुड़ा ने दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत तीन से छह जून तक फिलीपींस का दौरा किया।

एक अधिकारी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना और फिलीपींस की नौसेना के बीच आपसी कामकाजी संबंधों और अंतर-संचालन को मजबूत करना था।

उन्होंने कहा, “मित्र विदेशी देशों की नौसेनाओं के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए, आईएनएस सतपुड़ा ने दक्षिण चीन सागर (एससीएस) और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में तैनाती के दौरान मनीला का दौरा किया।”

अधिकारी ने कहा, “इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना और फिलीपींस की नौसेना के बीच आपसी कामकाजी संबंधों और अंतर-संचालन को मजबूत करना था।”

आईएनएस सतपुड़ा एक स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित 6,000 टन निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है जो हवा, सतह और पानी के नीचे विरोधियों को तलाशने और नष्ट करने के लिए सुसज्जित है।

यह पोत विशाखापत्तनम स्थित पूर्वी बेड़े का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)