देश की खबरें | भारतीय नौसेना ईरान से 600 से अधिक भारतीयों को वापस लायी

तूतीकोरिन, एक जुलाई भारतीय नौसेना विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकार के ‘‘समुद्र सेतु’’ मिशन के तहत बुधवार को ईरान से 600 से अधिक भारतीयों को वापस लेकर आयी।

भारतीय नौसेना का जहाज जलाश्व ईरान से 687 भारतीय नागरिकों को वापस लाया और आज यहां वीओसी बंदरगाह पर पहुंचा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

जहाज 25 जून को ईरान के बन्दर अब्बास से रवाना हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पहुंचने वाले लोग तमिलनाडु और केरल के हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: कोलकाता का कालीघाट मंदिर 100 दिन बाद श्रद्धालुओं के लिए आज से खुला.

जहाज के पहुंचने के बाद बंदरगाह के स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों की जांच की और उनके सामान को कोविड-19 दिशा-निर्देश के अनुसार संक्रमण-मुक्त किया गया।

यात्रियों से स्व-घोषणा पत्र लिए गए और आव्रजन तथा सीमा शुल्क औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, उन्हें बसों द्वारा उनके संबंधित जिलों में ले जाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)