Asian Games 2023: टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुचीं, महिला टीम हारी
अचंत शरत कमल ने अपने अनुभव का शानदार इस्तेमाल करते हुए आखिरी तीन गेम में जीत दर्ज की जिससे भारतीय पुरुष टीम टेबल टेनिस एशियाई खेलों के प्री-क्वार्टर फाइनल में रविवार को यहां कजाखस्तान को करीबी मुकाबले में 3-2 से हराने में सफल रही.
हांगझोउ, 24 सितंबर: अचंत शरत कमल ने अपने अनुभव का शानदार इस्तेमाल करते हुए आखिरी तीन गेम में जीत दर्ज की जिससे भारतीय पुरुष टीम टेबल टेनिस एशियाई खेलों के प्री-क्वार्टर फाइनल में रविवार को यहां कजाखस्तान को करीबी मुकाबले में 3-2 से हराने में सफल रही.
महिला टीम को हालांकि प्री-क्वार्टर में थाईलैंड से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा. यह भी पढ़ें: Asian Games 2023: रमिता ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में जीता ब्रॉन्, चौथे स्थान पर रहीं मेहुली घोष
पुरुषों में कजाखस्तान और भारत के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर था और निर्णायक मैच में शरत एडोस केन्झिगुलोव से शुरूआती दो गेम हार गये थे उन्होंने इसके बाद अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए लगातार तीन गेम जीत कर मुकाबला भारत के नाम कर दिया. शरत ने इस करीबी मैच को 5-11, 7-11, 11-9, 11-8, 11-9 से अपने नाम किया.
इससे उन्हें टीम के शुरुआती मुकाबले में गेरासिमेंको किरिल से 3-1 ((11-8, 9-11, 11-6, 11-8) से हार का सामना करना पड़ा था. जी साथियान और हरमीत देसाई की जीत ने भारत को 2-1 से आगे कर दिया। साथियान ने एडोस को 3-0 (14-12, 11-8, 11-4) जबकि हरमीत ने कुरमांगलियेव एलन को 3-0 (11-7, 12-10, 11-5) से हराया.
साथियान हालांकि अपने दूसरे मुकाबले में जीत की लय जारी नहीं रख सके। किरिल ने उन्हें 3-2 (11-5, 9-11, 11-9, 5-11, 11-5) से हार कर स्कोर 2-2 कर दिया. क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना कोरिया से होगा जिसे अंतिम 16 में बाई मिला है. महिला वर्ग में अनुभवी मनिका बत्रा के दोनों मुकाबले गंवाने से बड़ा झटका लगा. अयहिका मुखर्जी एक मैच ने एक जीत दर्ज की जबकि दूसरे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
सुतीर्थ मुखर्जी अपना एकमात्र मैच जीतने में सफल रही. स्पर्धा के शुरूआती मुकाबले में थाईलैंड की उरावं परानन ने मनिका को 3-0 (11-7, 11-1, 13-11) से हराया. अयहिका और सुतीर्था ने इसके बाद अपने अपने मैच जीत कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया. अयहिका ने सुथासिनी एस. को 4-1 (18-16, 11-7, 13-15, 11-9) ये हराया जबकि सुतीर्था ने खेतखुआं तमोलवान को 3-2 (11-1, 9-11, 3-11, 11-7, 11-7) से शिकस्त दी.
अयहिका हालांकि अपने दूसरे एकल मुकाबले में उरावं परानन की चुनौती से पार पाने में विफल रही. भारतीय खिलाड़ी को 2-3 (12-10, 4-11, 11-5, 4-11 3-11) से हार का सामना करना पड़ा.
टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने का दारोमदार अब मनिका के कंधे पर था पर वह सुथासिनी एस. से मात खा गयी. सुथासिनी ने भारत की शीर्ष खिलाड़ी को 3-1 (12-10, 8-11, 7-11, 6-11) से हराया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

