FIFA World Cup 2026 Schedule Today: आज क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगे नॉर्वे-इंग्लैंड और अर्जेंटीना-स्विट्जरलैंड, जानें भारतीय समयानुसार मैच का शेड्यूल
वहीं, स्विट्जरलैंड ने राउंड ऑफ 16 में कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया. मुरात याकिन की टीम पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का इतिहास रचने की कोशिश करेगी. मजबूत डिफेंस और अनुशासित खेल के दम पर स्विस टीम अर्जेंटीना को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी.
FIFA World Cup 2026 Schedule Today: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और क्वार्टर फाइनल मुकाबले रोमांच की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. 11 जुलाई को खेले गए दो क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से मात देकर अंतिम चार का टिकट कटाया. अब 12 जुलाई को दो और बड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जहां नॉर्वे का सामना इंग्लैंड से होगा, जबकि मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना की भिड़ंत स्विट्जरलैंड से होगी. Zimbabwe vs Bangladesh 3rd ODI Match Harare Weather Update: हरारे में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? तीसरे वनडे से पहले जानें मौसम और पिच का हाल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर-फ़ाइनल का शेड्यूल (12 जुलाई 2026)
| मैच | भारतीय समय (IST) | वेन्यू | चरण |
|---|---|---|---|
| नॉर्वे vs इंग्लैंड | सुबह 2:30 बजे | हार्ड रॉक स्टेडियम, मियामी गार्डन्स | क्वार्टर फाइनल |
| अर्जेंटीना vs स्विट्जरलैंड | सुबह 6:30 बजे | GEHA Field at Arrowhead Stadium, कैनसस सिटी | क्वार्टर फाइनल |
नॉर्वे vs इंग्लैंड: सेमीफाइनल की जंग में यूरोप की दो मजबूत टीमें आमने-सामने
पहले क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे का सामना इंग्लैंड से होगा. नॉर्वे ने प्री-क्वार्टर फाइनल में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को हराकर बड़ा उलटफेर किया और पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रहा. टीम के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालांड शानदार फॉर्म में हैं और लगातार गोल कर रहे हैं.
दूसरी ओर, कप्तान हैरी केन की अगुवाई वाली इंग्लैंड ने राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है.
अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड: खिताब बचाने उतरेगी मेसी की टीम
दिन का दूसरा क्वार्टर फाइनल मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा. लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना लगातार दूसरे विश्व कप खिताब की तलाश में है. टीम ने नॉकआउट चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी दावेदारी मजबूत की है.
वहीं, स्विट्जरलैंड ने राउंड ऑफ 16 में कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया. मुरात याकिन की टीम पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का इतिहास रचने की कोशिश करेगी. मजबूत डिफेंस और अनुशासित खेल के दम पर स्विस टीम अर्जेंटीना को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी.
सेमीफाइनल की टिकट पर होगी नजर
दोनों मुकाबलों के विजेता FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे. ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों को 12 जुलाई को लगातार दो हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे, जहां हर टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अंतिम चार में जगह बनाने की कोशिश करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2026 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

