Duleep Trophy 2026: इस दिन से होगा दलीप ट्रॉफी का आगाज, यहां जानें सभी टीमों का स्क्वॉड, देखें पूरा शेड्यूल
दलीप ट्रॉफी 2025 की फाइनलिस्ट टीमें होने के कारण सेंट्रल जोन और साउथ जोन को इस बार सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है. पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन का सामना पहले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन की भिड़ंत दूसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगी.
Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 23 अगस्त से होनी है, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे. वेस्ट जोन की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगे, जबकि ईस्ट जोन की कमान ईशान किशन संभालेंगे. सेंट्रल जोन का नेतृत्व रजत पाटीदार करेंगे और साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में होगी. इस बार टूर्नामेंट में कुल छह जोन की टीमें हिस्सा लेंगी. आइए दलीप ट्रॉफी 2026 की सभी टीमों, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं. EXPLAINER: क्या है दलीप ट्रॉफी? कब हुई थी शुरुआत, किसके नाम पर रखा गया नाम और क्यों है भारतीय क्रिकेट के लिए इतनी खास
साउथ और सेंट्रल जोन की टीमें
साउथ जोन की टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, एसके रशीद, के हिमातेजा, आर स्मरण, एन जगदीसन, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, वी कवरप्पा और अमन खान.
सेंट्रल जोन की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भुटे.
ईस्ट और वेस्ट जोन की टीमें
ईस्ट जोन की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, ईशान किशन (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), डेनिश दास और अभिजीत सरकार.
वेस्ट जोन की टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), शिवालिक शर्मा, मुशीर खान, सरफराज खान, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर, अतीत सेठ, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी.
ऐसी है नॉर्थ जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन की टीमें
नॉर्थ जोन की टीम: कन्हैया वधावन (कप्तान), आयुष बडोनी (उप-कप्तान), सनत सांगवान, कमरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युद्धवीर सिंह और निखिल कश्यप.
नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम: तेची नेरी, रॉबिन लिंबू, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजाम, इमलीवाती लेम्तुर, किशन लिंडोह, जोसेफ लाल थानखुमा, अर्पित सुभाष, प्रियोजीत के, रोनाल्ड मेइतेई, आकाश कुमार चौधरी, वीनो जी झिमोमी, लालरेम्पुइया, जोनाथन रोंगसेन, जोतिन सिंह फिरोइजाम और आशीष थापा.
23 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट
दलीप ट्रॉफी 2026 का आगाज 23 अगस्त से होगा. पहले दिन दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा, जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन की टीमें आमने-सामने होंगी. इसके बाद 30 अगस्त से दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल 6 सितंबर से खेला जाएगा. सभी मुकाबले BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 और ग्राउंड-2, बेंगलुरु में आयोजित होंगे.
क्यों सीधे सेमीफाइनल खेलेंगी साउथ और सेंट्रल जोन?
दलीप ट्रॉफी 2025 की फाइनलिस्ट टीमें होने के कारण सेंट्रल जोन और साउथ जोन को इस बार सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है. पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन का सामना पहले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन की भिड़ंत दूसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगी. गौरतलब है कि पिछले संस्करण के फाइनल में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन ने खिताब अपने नाम किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2026 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

